{"_id":"5848406c4f1c1bf340448056","slug":"attack-on-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर व्यक्ति पर हथियारों से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर व्यक्ति पर हथियारों से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
हमले में घायल व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल अंब के आदर्श नगर में तीन नकाबपोश शातिरों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर डाला। घायल व्यक्ति को नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पीड़ित की पहचान पंजाब के होशियारपुर जिले की गढ़शंकर तहसील के तहत महदूद गज्जर निवासी संतोष कुमार के रूप में की गई है। संतोष पशु व्यापारी है और इन दिनों अंब के आदर्श नगर में किराये के मकान में रह रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक संतोष कुमार मंगलवार शाम अंब के आदर्श नगर स्थित अपने किराये के मकान में बैठा था। इसी दौरान तीन नकाबपोश लोग हाथों में तलवारें लिए उसके कमरे में जबरन घुस आए। कमरे में घुसते ही उन्होंने संतोष कुमार पर तलवारों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। संतोष के चिल्लाने पर आस-पास के लोग फौरन उसके कमरे की ओर भागे। लेकिन, लोगों के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से भाग निकले। लोगों ने पीड़ित को फौरन अंब अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के फौरन बाद ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया। संतोष के शरीर पर तलवारों के गहरे वारों के चलते उसकी हालत में कोई सुधार नहीं आया और उसे फौरन चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन