{"_id":"5b991c76867a55019a1f81bf","slug":"91536760950-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमएस फर्जीवाड़े में ऊना रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया एक आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएमएस फर्जीवाड़े में ऊना रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया एक आरोपी
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। करोड़ों रुपये के बहुचर्चित मैसेज करो पैसा कमाओ फर्जीवाड़े में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। ऊना पुलिस की टीम ने तीनों मुख्य आरोपियों के सहयोगी कुक को ऊना रेलवे स्टेशन से धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बाबू राम निवासी कृष्णा नगर, सलेमपुर राजपुताना गुंगनगर रूड़की उत्तराखंड के रूप में की गई है।
विज्ञापन
ऊना पुलिस स्टेशन के एएसआई गुरदीप सिंह ने अपनी टीम सहित बुधवार देर शाम इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बाबूराम तीनों मुख्य आरोपियों का राज़दार है। उसे इनके छुपने के सभी ठिकाने मालूम हैं। इस आधार पर पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं बाबू राम एक सप्ताह से ऊना में भूमिगत था, जिसकी पुलिस को तलाश थी। बुधवार देर शाम को गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई गुरदीप सिंह ने टीम सहित पहुंच कर रेलगाड़ी में चढ़ने से पूर्व ही उसे गिरफ्तार कर लिया। बाबूराम मूलतः उत्तराखण्ड के रुड़की जिला का रहने वाला है।
विज्ञापन
वह फर्जीवाड़े के आरोपियों के साथ लंबे समय से रह रहा था। गौरतलब है कि हरियाणा निवासी बताए जा रहे मोहित, अजय और विजय ने इंडिया एडवर्टिजमेंट सर्विसेज के नाम से ऊना में कार्यालय खोला, जिसके बाद लोगों को मैसेज भेजने के नाम पर पैसे कमाने का लालच दिया।
शुरुआती दौर में कुछ लोगों को इसका लाभ भी हुआ, लेकिन बाद में कंपनी के नुमाइंदे करोड़ों रुपये बटोरकर रातों-रात फरार हो गए। इसमें कई लोगों का लाखों रुपए फंसा हुआ है। एसपी दिवाकर शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस जल्द मुख्य आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें भी गिरफ्तार कर लेगी।