फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जीप खेतों में लुढ़की, सात लोग घायल

जीप खेतों में लुढ़की, सात लोग घायल

Mon, 18 Jun 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
जीप खेतों में लुढ़की, सात लोग घायल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विस क्षेत्र के तहसील मुख्यालय घनारी के नजदीक एक जीप के पलटने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से दौलतपुर चौक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक सूमो गाड़ी घनारी से दौलतपुर चौक की तरफ जा रही थी कि तहसील मुख्यालय घनारी के समीप एक निजी बस को ओवरटेक करते समय सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की तरफ खेतों में जाकर पलट गई। इस हादसे में सूमो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखो पुकार गूंजी और स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस से एफआरयू अस्पताल दौलतपुर चौक पहुंचाया और उनको प्राथमिक उपचार दिलाया। इस हादसे में रमा शर्मा नंगल जरियालां गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


उसकी आंख के ऊपरी हिस्से और सिर पर काफी चोटें आई है। इसके अतिरिक्त घायलों में पवन कुमार, विजय कुमार, आशीष कुमार, शशि बाला, संजीव कुमार शामिल हैं। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, गगरेट थाना से मौके पर पहुंचे आईओ बलबीर सिंह मामले की छानबीन कर रहे हैं। डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed