फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अवैध खनन के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

अवैध खनन के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Fri, 22 Sep 2017 10:39 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
संतोषगढ़(ऊना)। अवैध खनन कर रेत को टिप्परों में भरकर ले जाने पर संतोषगढ़ नगर वासियों का गुस्सा आखिरकार फूट ही पड़ा। नगरवासियों ने बाबा कूजा चौक के पास प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगरवासियों में रमेश चंद, गुरनाम सिंह, गुरमेल सिंह, रत्न सिंह, परमिन्द्र सिंह, अश्वनी, जसविंद्र कौर, बख्शो देवी, भजन कौर, इंद्र कौर, भोली देवी, रणजीत कौर, भगत राम, सोहन सिंह, नरेश कुमार ने कहा कि 80-90 टन के टिप्परों की आवाजाही से सड़क की हालत खस्ता हो गई है। जगह-जगह पर सड़क उखड़ चुकी है। इससे हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। टिप्पर कभी भी सड़क पर पलट सकते हैं। टिप्परों की आवाजाही से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर से उड़ रही धूल से बीमारियों को न्यौता दे रही हैं। लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस अवैध खनन पर शिकंजा कसने पर नाकाम साबित हुई है। पुलिस व प्रशासन आंखू मूंद कर सोया हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस पर शिकंजा न कसा गया तो वह बस स्टैंड के समीप चक्का जाम करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed