{"_id":"5b4cadce4f1c1b41748b5119","slug":"51531751886-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साऊवाल के तीन घरों में चोरी की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साऊवाल के तीन घरों में चोरी की वारदात
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
ग्रिल तोड़कर नकदी चुराई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। हरोली पुलिस थाना के तहत साऊवाल गांव के तीन रिहायशी मकानों में अज्ञात शातिरों ने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। शातिर घरों से नगदी, कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए हैं। पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
रविवार देर रात लालूवाल पोलियां बीत सड़क पर स्थित तीन घरों में शातिरों ने ग्रिलें तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। चोरी की घटनाओं का पता रात को ही चल गया जब घर के मालिक जोगा सिंह शौच जाने के लिए उठे। उन्होंने ग्रिल टूटी हुई देखी। जब तक वह कुछ समझे काफी देर हो चुकी थी। रात को करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली की साथ ही के घरों में बलदेव और अमरजीत के घर में भी चोरी हुई है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ितों के बयान कलमबद्ध करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
जोगा सिंह के घर से पंद्रह हजार नगदी, बलदेव सिंह और अमरजीत के घर से 10-10 हजार नगदी और कीमती सामान चोरी हुआ है। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोग सहमे हुए हैं। इससे पहले मकोड़गढ़ और हलेड़ा बिलणा गांव में भी चोरी की वारदातें हुई हैं। इस बारे में डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर डॉग स्कवायड भी भेजी गई है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन