फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे 4.20 लाख

नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे 4.20 लाख

Wed, 21 Feb 2018 10:18 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे 4.20 लाख
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : indian express

पुलिस ने शुरू की छानबीन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जोल (ऊना)।
बंगाणा थाना के तहत बड़ूही के एक युवक को नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित को करीब 4.20 लाख का चूना लगा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को सौंप दी है। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में बलराम ने बताया है कि उसके बेटे की मुलाकात पटना के एक व्यक्ति आदर्श कुमार सिंह से हुई। उसने उसे मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने की बात कही थी। उसने नौकरी दिलाने की एवज में करीब चार लाख रुपये देने की मांग की, तो उन्होंने उक्त व्यक्ति को पहली बार तीन लाख रुपये तथा अप्रैल 2016 में एक लाख बीस हजार रुपये दे दिए। इसके बावजूद बेटे को नौकरी नहीं मिली। इसके बाद आरोपी व्यक्ति का कोई अता-पता नहीं लगा। उन्होंने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उन्होंने आदर्श को चार लाख बीस हजार रुपये दिए हैं।
विज्ञापन


एसएचओ कमल नैन ने बताया कि बडूही के बलराम ने पटना के एक आदर्श कुमार सिंह के खिलाफ उसके बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed