{"_id":"5d2226938ebc3e6c9d3b3b36","slug":"156251916117-una-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म मामले में पुलिस ने जुटाए सबूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुष्कर्म मामले में पुलिस ने जुटाए सबूत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक/अंब(ऊना)। उपमंडल अंब के तहत एक गांव में गत रोज हुए नाबालिग दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल पर पहुंच कर सबूत जुटाए। रविवार को ऐसी अफवाह उड़ी थी कि आरोपियों के कुछ रिश्तेदार इस मामले से जुड़े सबूतों को मिटाने की फिराक में हैं। इसके चलते पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक वहां पहुंच गए।
आरोपी के घर उसके रिश्तेदारों के आने पर गांव वासी भड़क उठे। गांववासियों ने एलान किया की अब वह आरोपी परिवार का पूरी तरह बहिष्कार करेंगे। क्रोधित गांव वासी आरोपी को उनके सुपुर्द किए जाने की मांग कर रहे थे। उन्हें विधायक और पुलिस ने शांत करवाया। आक्रोशित गांववासियों को विधायक ने आश्वासन दिया की पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई कर रही है और सबूतों से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित नाबालिग लड़की के परिजनों सहित अन्य गवाहों के बयान कलमबद्ध किए गए। डीएसपी धनराज सिंह का कहना है कि केस दर्ज करके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की की मां और आरोपी की कथित पत्नी से पूछताछ करके छानबीन की जा रही है।