{"_id":"5d027c2bbdec226d72007840","slug":"156044393716-una-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण आग में पशुशाला स्वाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भीषण आग में पशुशाला स्वाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। निकटवर्ती बसाल गांव में भीषण आग की चपेट में आने से पशुशाला जल गई। आग लगने से दो मवेशियों की भी मौत हो गई। घटना में पीड़ित को डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।
पशुशाला में आग की लपटें उठती देेख गांव के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पशुशाला में आग लगने के कारणों का पता नहीं पाया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हरजीत सिंह निवासी गांव अपर बसाल जिला ऊना की पशुशाला में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते भीषण आग में पशुशाला में दो गायों की जलकर मौत हो गई।
पशुशाला जलने और मवेशियों की मौत से पीड़ित को करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। जिला अग्निशमन अधिकारी नितिन धीमान का कहना है कि पशुशाला में आग लगने से दो गाय की जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आग की घटना में पीड़ित को डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।