{"_id":"5b991c6a867a557eb167582d","slug":"131536760938-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर से पैसे लूटे; गगरेट में दो आरोपी धरे, दो अभी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होशियारपुर से पैसे लूटे; गगरेट में दो आरोपी धरे, दो अभी फरार
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
jail shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट (ऊना)। होशियारपुर में एटीएम से पैसे निकालकर बाहर आ रहे व्यक्ति को चार लोगों ने लूट लिया। शातिर उससे दस हजार रुपये छीन कर गाड़ी में गगरेट की ओर भाग खड़े हुए। इसमें से दो को पुलिस ने पकड़ लिया है। हालांकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार होशियारपुर में चार आरोपियों ने एक व्यक्ति को लूट लिया। इसके बाद वे हिमाचल की ओर भागे। पंजाब पुलिस ने इस बारे में गगरेट थाना को सूचित किया। सूचना के आधार पर गगरेट पुलिस ने जगह-जगह नाके लगा दिए। पंजाब से भागकर आए शातिर गगरेट हाई स्कूल के ऊपर गाड़ी घुमाकर ले गए। आगे रास्ता न मिलने पर शातिर वहां से जंगल की ओर भाग गए।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस भी अपराधियों का पीछा कर रही थी। गगरेट के पास पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो गाड़ी में बैठे चार आरोपियों में से तीन जंगल की ओर भाग गए। इसमें से एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा लिया। तीन आरोपियों को ढूंढने के लिए पंजाब और हिमाचल पुलिस घंटों सीमा से सटे जंगलों में खाक छानती रही। देर शाम तक पुलिस का सर्च अभियान जारी रहा। इस बीच एक और आरोपी तरणतारण के गुरमीत को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों को पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई है। इस तरह की घटना से लोगों में दहशत है। बाजार में अफवाहों का बाजार भी गर्म है कि अपराधियों के पास हथियार भी हो सकते है। एसएचओ गगरेट चैनसिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि कुछ अपराधी प्रदेश में घुसे हैं। इनकी पुलिस तलाश कर रही है।