फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Arlu explains the side effects of drugs in school

Una News: अरलू स्कूल में नशे के दुष्प्रभाव बताए

Wed, 12 Jun 2024 03:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 12 Jun 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Arlu explains the side effects of drugs in school
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरलू में नशा निषेध पर एनएसएस यूनिट एवं नशामुक्त ऊना अभियान (स्कूल इकाई) की ओर से सयुंक्त रूप से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें एनएसएस वालंटियर्स एवं अन्य बच्चों को विभिन्न प्रकार के नशों के जीवन पर प्रभाव एवं इनसे बचने के उपायों पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य स्वर्ण सिंह ने बच्चों को नशों से दूर रहने की हिदायत दी एवं उन्हें अपने परिवार तथा समाज के लोगों को भी नशे के बारे में जागरूक कर इसके चंगुल से बचाने का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राज पाल कुटलैहड़िया ने कहा कि हमारे एनएसएस वालंटियर्स ने किसी भी प्रकार का नशा न करने का संकल्प ले रखा है एवं समाज को नशे से बचाने के लिए भी अपने प्रयास जारी रखेंगे। अवसर पर स्कूल स्टाफ के सदस्य रूमा कुमारी (महिला कार्यक्रम अधिकारी ), पवन कुमार , विकेश शर्मा , रमेश चंद , अर्चना, सुमन, ब्रजेश, राम प्रकाश, अंकेश, कुलदीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed