फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Advanced digital system will be implemented in Una Postal Division from August 5

Una News: ऊना डाक मंडल में पांच अगस्त से लागू होगी उन्नत डिजिटल प्रणाली

Thu, 24 Jul 2025 04:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
Advanced digital system will be implemented in Una Postal Division from August 5
दो से चार अगस्त तक डाकघरों में बंद रहेगा सार्वजनिक लेन-देन
विज्ञापन

नई प्रणाली से डाक उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। ऊना डाक मंडल के तहत सभी डाकघरों में आगामी 5 अगस्त से एपीटी (एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी) प्रणाली लागू की जा रही है। इस आधुनिक डिजिटल प्रणाली से डाकघर का कार्य अधिक तेज़, सटीक और उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक हो जाएगा। यह पहल डाक विभाग द्वारा डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस प्रणाली के निर्बाध और सुरक्षित संचालन के लिए 2 से 4 अगस्त तक सभी डाकघरों में सार्वजनिक लेनदेन अस्थायी रूप से स्थगित रहेगा। इस अवधि में डाटा माइग्रेशन, सिस्टम सत्यापन और कॉन्फ़िगरेशन जैसी तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। ऊना डाक मंडल के अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने बताया कि एपीटी एप्लिकेशन को बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव, तेज सेवा वितरण और अधिक ग्राहक-अनुकूल इंटरफेस के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह प्रणाली डाक विभाग की स्मार्ट, कुशल और भविष्य के लिए तैयार सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। डाक अधीक्षक ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने डाकघर संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें और इस संक्षिप्त व्यवधान के दौरान विभाग का सहयोग करें। विशेष रूप से राखी भेजने वाली बहनों से अपील की गई है कि वे अपनी राखियां समय रहते भेज दें, ताकि वे भाइयों तक समय पर पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed