फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A youth was attacked in Pirthipur, taken to hospital in an injured state, referred to PGI

Una News: पिरथीपुर में युवक पर हमला, घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, पीजीआई रेफर

Mon, 02 Jun 2025 01:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked in Pirthipur, taken to hospital in an injured state, referred to PGI
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला
विज्ञापन

हमलावर की नहीं करवा सके पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के गांव पिरथीपुर में शनिवार रात के समय एक युवक पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला बोल दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को उपचार के लिए दौलतपुर अस्पताल में लाया गया। जहां पर युवक का उपचार करने के बाद हालत नाजुक भांपते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया। रात के समय क्षेत्र में एकाएक इस तरह की घटना घटित होने से लोगों में दहशत का माहौल है। इस संदर्भ में बिक्रम सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी पिरथीपुर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता बिक्रम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 31 मई की रात करीब 9:30 बजे जब वह परिवार सहित अपने पड़ोसी के पोते के जन्मदिन समारोह से लौट रहा था, तभी उसने शोरगुल सुना। मौके पर जाकर देखा तो काफी लोग एकत्रित थे और एक युवक घायल अवस्था में पड़ा था। युवक के सिर से खून बह रहा था। घायल को तुरंत स्कूटी पर बैठाकर सीएचसी दौलतपुर लाया गया। घायल युवक का अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने प्रथम उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, घायल युवक की पहचान पलविंद्र सिंह के रूप में हुई है। पलविंद्र सिंह ने बताया कि किसी ने अंधेरे में उसका रास्ता रोककर उसके सिर पर वार किया है। घायल हमलावर की पहचान नहीं करवा पाया। चौकी प्रभारी एसआई रविपाल ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed