फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A triangular contest has emerged in Gagret's ward five.

Una News: गगरेट के वार्ड पांच में बना त्रिकोणीय मुकाबला

Fri, 15 May 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 15 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
A triangular contest has emerged in Gagret's ward five.
गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत गगरेट के वार्ड पांच में इस बार चुनावी मुकाबला दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस वार्ड में चुनावी मैदान में तीन नए चेहरे उतरने से मुकाबला पूरी तरह त्रिकोणीय बन गया है। राजेंद्र कुमार, बलराम और मंगत राम अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं । इस बार चुनाव मैदान में उतरे नए चेहरों में से कौन बाजी मारेगा, यह देखना खासा दिलचस्प रहेगा। वार्ड पांच में लंबे समय से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा रहा है। ऐसे में सभी की नजरें राजनीतिक समीकरणों पर टिकी हुई हैं। हालांकि कांग्रेस समर्थित रणनीति और स्थानीय मुद्दों के चलते मुकाबला पहले से ज्यादा रोचक माना जा रहा है। तीनों उम्मीदवार घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क साध रहे हैं और अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। वार्ड में राजनीतिक गर्माहट लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह से देर शाम तक गलियों और मोहल्लों में चुनावी चर्चाओं का दौर जारी है। चुनाव प्रचार के लिए अब ज्यादा समय शेष नहीं बचा है। समर्थक भी अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार वार्ड में युवा वोटरों की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। वहीं कई मतदाता विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उम्मीदवारों से सवाल भी कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वार्ड पांच के मतदाता किस उम्मीदवार पर भरोसा जताते हैं और किसके सिर जीत पर ताज सजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed