{"_id":"5b0442d34f1c1bda408b7397","slug":"61527005907-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूलकर युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर झूलकर युवक ने दी जान
Updated Fri, 15 Jun 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे पर झूलकर व्यक्ति ने दी जान
बसोली में घटना, आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। पुलिस थाना ऊना के बसोली में एक व्यक्ति ने फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान बसोली निवासी जगतार सिंह (38) पुत्र इकबाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जगतार सिंह वीरवार को अपने घर से रोज की तरह कामकाज के लिए निकला। जब देर सायं को वह अपने घर वापस नहीं आया तो उसकी मां सहित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसके साथियों ने बताया कि जगतार काम पर ही नहीं आया। जब तलाश की तो जगतार अपने पुराने घर में पंखे से झूल रहा था। परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। एएसपी अमित शर्मा सहित टीम ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया। जगतार गांव में ही दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। उसने किन कारणों के चलते मौत को अपने गले लगाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। जगतार अपने पीछे अपनी पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ऊना अस्पताल में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। एएसपी अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।