{"_id":"6a0b5d30821d6b218c0c7fc4","slug":"the-first-phase-of-training-for-80-principals-will-begin-today-at-scert-solan-solan-news-c-176-1-ssml1041-169629-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन के एससीईआरटी में 80 प्रधानाचार्याें की पहले चरण में आज से शुरू होगी ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन के एससीईआरटी में 80 प्रधानाचार्याें की पहले चरण में आज से शुरू होगी ट्रेनिंग
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलाें के प्रधानाचार्यों से शिक्षा सचिव करेंगे संवाद, सीबीएसई पैटर्न के दिए जाएंगे टिप्स
सभी प्रधानाचार्यों ने किया है सीबीएसई स्कूलों के लिए टेस्ट क्वालिफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों की कार्यकुशलता को और बेहतर बनाने के लिए 19 मई से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद सोलन द्वारा प्रदेश के छह जिलों के 80 स्कूल प्रधानाचार्यों के लिए पांच दिवसीय इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला चरण 19 मई से शुरू होकर 23 मई तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण 8 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस ट्रेनिंग में शामिल होने वाले सभी प्रधानाचार्यों ने सीबीएसई स्कूलों के लिए निर्धारित टेस्ट क्वालिफाई किया है। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के उद्घाटन सत्र में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा सचिव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वे न केवल कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे, बल्कि सहभागी प्रधानाचार्यों के साथ सीधा संवाद भी करेंगे और उन्हें सीबीएसई पैटर्न से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स देंगे। शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार बिलासपुर, किन्नौर, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना जिलों के उपनिदेशकों (उच्चतर शिक्षा) को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। संबंधित जिलों के उच्च शिक्षा उपनिदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों के चयनित स्कूल प्रधानाचार्यों की उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित करें। सभी सहभागी प्रधानाचार्यों को उनके आवंटित शेड्यूल के अनुसार निर्धारित तिथियों को सुबह 10:00 बजे एससीईआरटी सोलन में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।