फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Solan: Make a video of every person throwing garbage, action will be taken immediately

Solan: शहर में कूड़ा फेंकने वाले का बनाओ वीडियो, तत्काल होगी कार्रवाई

Mon, 21 Nov 2022 03:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2022 03:19 PM IST
सार

नगर निगम ने शहर की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए पहल की है। इस पहल में लोगों को भी साथ देने के लिए कहा गया है ताकि शहर को स्वच्छ रखा जा सके। सोमवार से इस मुहिम के तहत कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Solan: Make a video of every person throwing garbage, action will be taken immediately
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोलन शहर में अब गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं। आपको अब अपने स्मार्ट फोन से शहर में गंदगी फैलाने वालों का वीडियो बनाना होगा। वीडियो बनाकर इसे नगर निगम को भेजना होगा। इसके बाद नगर निगम की ओर से तत्काल कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वीडियो भेजने वाले का नाम नगर निगम की ओर से गुप्त रखा जाएगा। नगर निगम को शहरवासियों से लगातार आ रही शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया है। इसके बाद नगर निगम ने यह कदम उठाया है। वहीं वार्डों में कूड़ा हटने के बाद कोई गंदगी फेंकता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


नगर निगम ने शहर की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए पहल की है। इस पहल में लोगों को भी साथ देने के लिए कहा गया है ताकि शहर को स्वच्छ रखा जा सके। सोमवार से इस मुहिम के तहत कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम को पिछले काफी समय से शहर के लोगों से खुले में गंदगी फेंकने वालों की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर नगर निगम की ओर से वार्डों में जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खुले में गंदगी फैलाने वाले बहुत से लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी देखने को मिला कि नगर निगम कर्मियों की ओर से वार्डों में कूड़ा फेंकने की जगह को साफ करने के बाद फिर गंदगी फैलाई जा रही है। यह गंदगी सारा दिन पड़ी रहती है। इससे वार्डों में कुत्ते समेत अन्य जानवरों का खतरा भी अधिक हो गया है। इससे लोगों का यहां से गुजरना तक मुश्किल हो रहा है। ऐसा देखते हुए निगम ने लोगों को ही वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा है।
मालरोड से कूड़ा केबिन हटाने से फैल रही गंदगी

शहर में स्वच्छता के लिए लगाए मालरोड से नगर निगम ने छोटे कूडे़ कैबिन हटा दिए हैं। इससे फिर गंदगी फैलने लगी है। बीते दिनों इन कैबिन को हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन कैबिन के पास लोग दिन में भारी मात्रा में कूड़ा फेंकने लग गए थे। हालांकि ये कैबिन इसलिए लगाए गए थे कि कोई रैपर या अन्य कूड़ा लोग इधर-उधर न फेंके।

वीडियो बनाकर भेजें, की जाएगी कार्रवाई

वार्डों में कूड़ा उठाने के लिए कर्मियों को सख्त आदेश दिए गए हैं। समयानुसार कूड़ा वार्डों से सफाई कर्मी उठाएंगे। इसके बाद प्वाइंट पर कूड़ा फेंकने पर मनाही है। इसी के साथ अगर कोई खुले में कूड़ा फेंकता है और उसका वीडियो निगम में पहुंचा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।-पूनम ग्रोवर, महापौर, नगर निगम सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed