{"_id":"655210be957fb24d920acab4","slug":"remembering-vishwakarma-bus-taxi-worship-of-printing-press-and-tools-solan-news-c-176-1-ssml1042-10850-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विश्वकर्मा को याद कर बस, टैक्सी,\nप्रिंटिंग प्रेस व औजारों की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विश्वकर्मा को याद कर बस, टैक्सी, प्रिंटिंग प्रेस व औजारों की पूजा-अर्चना
Mon, 13 Nov 2023 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
कई जगहों में आज मनाया जाएगा विश्वकर्मा दिवस और अन्नकूट
दिवाली के बाद सुबह नहीं चली बसें लोगों को आई काफी दिक्कत
धर्मपुर की पड़ाव बाजार में विश्वकर्मा पूजन कर लगाया विशाल भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/धर्मपुर। जिले में सोमवार को विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस दौरान लोगों ने बस, टैक्सी, प्रिंटिंग प्रेस, औजारों सहित अन्य उपकरणों की पूजा अर्चना की। इसके चलते कई लोगों को बस सुविधा से वंचित रहना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद शहर में कारोबार शुरू किया गया। इस मौके पर मालरोड, मुख्यबाजार, चाैक बाजार सहित कई जगहों पर विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया। वहीं कई जगहों में मंगलवार को भी विश्वकर्मा पूजा और अन्नकूट का आयोजन किया गया। सोमवार को बायपास, न्यू कथेड़, न्यृू बस स्टैंड, बसाल, धर्मपुर समेत अन्य जगहों में मोटर मार्केट बंद रही। इस दौरान दुकानदारों ने पहले पूजा की और प्रसाद लगाया। विश्वकर्मा दिवस पर मुख्यालय में कई जगहों पर भंडारा भी लगाया गया। पुराने बस अड्डे पर टैक्सी चालकों ने वाहनों की पूजा कर दोपहर बारह बजे के बाद कारोबार शुरू किया।
वहीं, धर्मपुर के पड़ाव की मोटर मार्केट में विश्वकर्मा पूजन किया गया। इस दौरान विश्वकर्मा मंदिर में विशेष हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राहुल वालिया, विजय, रूपी, योगेंद्र, रामकुमार, दिनेश नैयर, धीरज वालिया, रोशन, अंकुश, सनी, मनीष और अन्य लोग मौजूद रहे।