फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Political tug-of-war during Parwanoo Municipal Council's swearing-in ceremony

Solan News: परवाणू नगर परिषद के शपथ ग्रहण में सियासी खींचतान

Sat, 06 Jun 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Political tug-of-war during Parwanoo Municipal Council's swearing-in ceremony
नगर परिषद परवाणू में कांग्रेस सम​र्थित पार्षद शपथ लेते हुए। स्त्रोत:पार्षद
भाजपा पार्षदों ने पहले तो कांग्रेसी पार्षदों ने एक घंटे बाद ली शपथ
विज्ञापन

दोनों दलों पार्षदों के साथ उनके नेता भी रहे मौजूद
एसडीएम को दो चरणों में दिलानी पड़ी पद एवं गोपनीयता की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। नगर परिषद परवाणू के नवनिर्वाचित नौ पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में खूब ड्रामा हुआ। जहां पहले भाजपा समर्थित पांच पार्षद शपथ लेने पहुंचे, वहीं कांग्रेस समर्थित चार पार्षद एक घंटे बाद पहुंचे। ऐसे में एसडीएम को दोनों दलों के पार्षदों को अलग-अलग शपथ दिलानी पड़ी।
दोनों दलों के साथ उनके नेता भी पहुंचे। शुक्रवार को नगर परिषद परवाणू में नवनिर्वाचित नौ पार्षदों की पद एवं गोपनीयता की शपथ थी। एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार व स्टाफ की उपस्थिति में दोनों दलों के पार्षदों को शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3:00 बजे निर्धारित था। निर्धारित समय पर भाजपा समर्थित पांच पार्षद समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंच गए, जबकि कांग्रेस समर्थित पार्षद उपस्थित नहीं हुए। कुछ समय इंतजार के बाद एसडीएम कसौली कैप्टन महेंद्र प्रताप ने भाजपा समर्थित पार्षदों को शपथ दिलाई। तय समय से करीब एक घंटे बाद कांग्रेस समर्थित पार्षद कार्यालय पहुंचे और उन्होंने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

भाजपा समर्थित पार्षदों में वार्ड-1 से नंदनी सूद, 2 से रजनी सिंगला, 4 से राम ध्यान सिंह, 6 से ठाकुर दास शर्मा और 7 से सीमा शर्मा शामिल रहीं। कांग्रेस समर्थित पार्षदों में वार्ड-3 से मोहन लाल, वार्ड-5 से सुषमा गुप्ता, 8 से मोनिषा शर्मा व 9 से निशा शर्मा ने शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा समर्थित पार्षदों के शपथ समारोह में पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सहजल, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर और भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन मेहता व पूर्व पार्षदों सहित पार्षद समर्थक उपस्थित रहे। वहीं कांग्रेस समर्थित पार्षदों के शपथ ग्रहण के दौरान कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी, सहायक आयुक्त (प्रोटोकॉल) शेफाली शर्मा सहित पूर्व पार्षद सहित पार्षद समर्थक व गणमान्य लोग मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के साथ ही नवगठित नगर परिषद ने कार्यभार संभाल लिया है। अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

नगर परिषद परवाणू में कांग्रेस समर्थित पार्षद शपथ लेते हुए। स्त्रोत:पार्षद

नगर परिषद परवाणू में कांग्रेस समर्थित पार्षद शपथ लेते हुए। स्त्रोत:पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed