{"_id":"69d7a74fae187b5e9409ab16","slug":"plants-of-litchi-pomegranate-and-sapota-were-planted-in-the-college-campus-solan-news-c-176-1-ssml1044-166884-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: काॅलेज परिसर में लीची, अनार, चीकू के लगाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: काॅलेज परिसर में लीची, अनार, चीकू के लगाए पौधे
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ परिसर में पौधा रोपण करते हुए इको क्लब व इग्नू का स्टाफ- स्रोत- कालेज।
काॅलेज परिसर में लगाए विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधे
नालागढ़ में इग्नू और इको क्लब ने मिलकर किया पौधारोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ परिसर में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान कार्यकारी प्राचार्या डॉ. शिप्रा सिंह के मार्गदर्शन में इग्नू विभाग और ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
डॉ. शिप्रा सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका संरक्षण और पालन-पोषण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। इग्नू के समन्वयक डॉ. हरविंद्र सिंह, सहायक समन्वयक डॉ. नरेश कुमार और ईको क्लब के सहयोग से महाविद्यालय परिसर में छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए। इनमें लीची, अनार, चीकू, आंवला, आम, अमरूद, संतरा, टेऊ, नाशपाती, कटहल और नींबू आदि शामिल हैं।
ईको क्लब के छात्र-छात्राओं ने भी इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा उसकी देखभाल करने की शपथ ली। डॉ. हरविंद्र सिंह ने कहा कि यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. शिप्रा परमार, डॉ. अनिता तथा इग्नू स्टाफ के आशीष, सुरेंद्र, राकेश और मान सिंह भी उपस्थित रहे।