फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election randeep surjewala statement over pk dhumal

75 के होते ही धूमल को घर बिठा देगी भाजपा : रणदीप सुरजेवाला

Sat, 04 Nov 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन/हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन/हमीरपुर Updated Sat, 04 Nov 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election randeep surjewala statement over pk dhumal

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूरी में प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि टिकट आवंटन के समय पार्टी हाईकमान ने धूमल की टिकट भी काट दी थी। 

विज्ञापन


बाद में उन्हें परंपरागत सीट छोड़कर दूसरी जगह से लड़ने के लिए बाध्य किया गया। अब जब भाजपा को प्रदेश में हार नजर आ रही है तो धूमल को चेहरा बनाया जा रहा है। सुरजेवाला सोलन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुख्यमंत्री के लिए 75 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की है। यदि धूमल मुख्यमंत्री बनते भी हैं तो उन्हें एक या डेढ़ साल में सत्ता छोड़नी होगी। 75 साल पूरे होते ही भाजपा हाईकमान उन्हें घर बैठा देगी। ऐसा हाल भाजपा इससे पूर्व गुजरात में कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि जीएसटी के नाम पर भाजपा ने व्यापारियों और आम लोगों के साथ धोखा किया है। जीएसटी पर कांग्रेस विरोध कर रही थी। इस विरोध से बचने के लिए बिल को राज्यसभा में बिल को बाइपास कर दिया गया। 

कांग्रेस 18 प्रतिशत जीएसटी मान रही थी जबकि भाजपा ने 28 और कुछ आइटम पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है। छह माह में जीएसटी का असर दिखना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र कांग्रेस की सरकार की बनती है तो जीएसटी पर पुनिर्विचार किया जाएगा। 

कांग्रेस जीएसटी की दर को घटाएगी। रणदीप सुुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब वर्ष 2014 में वोट मांगने हिमाचल आए थे तो उन्होंने सेब आयात पर इंपोर्ट ड्यूटी लगाने की बात कही थी। लेकिन अभी तक यह ड्यूटी नहीं लगाई गई। भारत में चीन, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया से 3 लाख टन सेब का आयात हो रहा है।

हिमाचल में भाजपा की लहर : तिवारी 

himachal assembly election randeep surjewala statement over pk dhumal

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को हमीरपुर में कहा कि सरकार वही होनी चाहिए, जो संविधान के दायरे में चले। दिल्ली सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झूठे भेष बदलकर लोगों को अब ठगा है तथा यह अपने कहे अनुसार एक प्रतिशत भी काम नहीं कर पाई है। वे चुनाव प्रचार के हिमाचल पहुंचे हैं।


उन्होंने कहा कि हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की लहर है और लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से जुड़कर पहाड़ी प्रदेश का कायाकल्प करने को तैयार बैठे हैं। हिमाचल में जैसे ही पहुंच तो हर जगह उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि वाक्य ही अन्य राज्यों की तर्ज पर यहां के लोग भी अब परिवर्तन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी की कौंसिल की बैठक 9 नवंबर को प्रस्तावित है और इसमें व्यापारियों के हर सुझाव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। 18 राज्यों में भाजपा नेतृत्व की सरकारें बनी हैं और हिमाचल भी अब इस कड़ी में जुड़ जाएगा। जहां भी पार्टी ने अनुमान लगाया उससे कहीं अधिक सीटें मिली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed