{"_id":"6aaa9ed8f9c26fd0490d1ea8","slug":"guidelines-on-the-use-of-materials-such-as-the-wonder-box-kit-and-the-teachers-guide-solan-news-c-176-1-sln1013-179217-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वंडर बॉक्स किट, शिक्षक गाइड जैसी सामग्री के बताए उपयोग के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वंडर बॉक्स किट, शिक्षक गाइड जैसी सामग्री के बताए उपयोग के तरीके
Thu, 17 Sep 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
सोलन शहर के कन्या स्कूल में प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित कार्यशाला के दौरान जानकारी देते हुए
कन्या स्कूल सोलन में आयोजित की गई है प्राथमिक शिक्षकों के लिए कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में प्राथमिक शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय निपुण भारत क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला शिक्षा खंड सोलन की ओर से एचसीएल फाउंडेशन और प्रथम शिक्षा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित की गई। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को 24 शिक्षण सामग्रियों से युक्त वंडर बॉक्स किट, शिक्षक गाइड और खेल-खेल में सीखें जैसी सामग्री के प्रभावी उपयोग और इनके माध्यम से दैनिक पाठ योजना तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही विद्या प्रवेश व इसके पश्चात पाठ्यपुस्तकों में एफएलएन आधारित गतिविधियों के समावेश की रणनीति पर भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में निर्धारित निपुण लक्ष्यों के अंतर्गत हिंदी में 45-60 शब्द प्रति मिनट की पठन गति एवं 75 प्रतिशत समझ-बूझ, जबकि गणित में संख्या पहचान व जोड़-घटाव में 75 प्रतिशत सटीकता जैसे अपेक्षित अधिगम परिणामों पर विशेष बल दिया गया। शिक्षकों को सतत शैक्षणिक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने के लिए बहु-स्तरीय मेटरिंग व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को परख नेशनल सर्वे 2024-25 एवं एएसईआर 2024 से संबंधित उपलब्ध आंकड़ों को भी साझा किया गया। इस दौरान कार्यशाला में जिला निपुण समन्वयक नीलम परिहार और खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी हरि राम चंदेल की ओर से शिक्षकों को कक्षा-कक्ष में गतिविधि-आधारित, लक्ष्य-उन्मुख एवं आनंददायक शिक्षण वातावरण विकसित करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।