फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The state-level Sair Utsav of Arki begins today.

Solan News: आज से शुरू होगा अर्की जनपद का राज्य स्तरीय सायरोत्सव

Thu, 17 Sep 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 17 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
मेले के शुभारंभ पर मक्की से की जाती है भगवान विष्णु की अराधना
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार झींगुर की आवाज से पता चलता था सायर आने का
झोटों की होती थी लड़ाई, राजा सभाचंद के शासन काल से हुआ था शुरू
योगेश शर्मा
अर्की(सोलन)। जिले का प्रसिद्ध राज्यस्तरीय सायरोत्सव वीरवार से शुरू होगा। सोलन जिला के अर्की में हर वर्ष अश्विन मास की सक्रांति सायर पर्व के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व बाघल क्षेत्र की प्राचीन परंपराओं से जुड़ा है। इस दिन सभी लोग रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों द्वारा बांधी गई राखी को उतार कर प्रातः सूर्योदय से पूर्व गांव के नजदीकी जल स्रोतों के पास रख देते हैं और जल के रूप में विष्णु भगवान की अराधना मक्की का शिला को धूप-दीप के साथ की जाती है। तत्पश्चात लोग बावड़ी से शुद्ध जल लेकर परिवार के सभी सदस्यों को पिलाते हैं। इसी सक्रांति से लोग नई फसल के अन्न का भंडारण व इसका इस्तेमाल करते हैं।
बाघल रियासत के राजा सभाचंद के शासन काल से वर्ष 1643 ईस्वी में सायर मेले का आरंभ माना जाता है। उस समय इस मेले में झोटों की लड़ाई की परंपरा आरंभ की थी, लेकिन मौजूदा समय में माननीय न्यायालय के आदेशों के बाद अब केवल झोटा पूजन ही किया जाता है।
विज्ञापन

पौराणिक लोक मान्यताओं के अनुसार सायर आने की सूचना एक विशेष प्रकार के कीट (झींगुर) से मिलती है। वह अपनी आवाज में सायर आई-सायर आई का गीत सुनाकर लोगों को सायर पर्व के बारे में अवगत करवाता है। जब सायर संपन्न हो जाती है फिर यह कीट अपनी आवाज से सायर गई-सायर गई सुनाता है। सायर जहां एक ओर हर्षोल्लास का संदेशवाहक है, वहीं दूसरी ओर शरद ऋतु के आगमन का सूचक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed