फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Gas agencies should give cylinders only as per the route chart.

Solan News: गैस एजेंसियां रूट चार्ट के हिसाब से ही दें सिलिंडर

Tue, 30 Jul 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Gas agencies should give cylinders only as per the route chart.
सोलन में जिला स्तरीय समिति की बैठक में मौजूद अ​​धिकारी। संवाद
जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में डीसी ने दिए आदेश
विज्ञापन

अधिकारियों से बोले-उचित मूल्य की दुकानों का करें निरीक्षण
बच्चों में पोषाहार पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में गैस एजेंसियों को निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सिलिंडरों का आवंटन करना होगा। इसके लिए उपायुक्त ने निर्देश जारी कर दिए हैं। लोगों को घरेलू गैस में कोई दिक्कत न आए इसके लिए विभाग को विशेष ध्यान रखने के लिए कहा है।
मंगलवार को जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण और सतर्कता समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से कार्यांवित की जा रहीं योजनाएं लक्षित वर्गों के लिए लाभदायक साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में 340 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से जनवरी से जून तक विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लगभग 13,285 क्विंटल चीनी, लगभग 69,186 क्विंटल चावल, 1,07,244 क्विंटल आटा, 19581 क्विंटल उड़द, चना, मूंग एवं मलका दाल, 11,32,141 लीटर खाद्य तेल तथा 3013 क्विंटल आयोडाइज्ड नमक बांटा है। उन्होंने कहा कि जिले में 340 उचित मूल्य की दुकानों में से 202 दुकानें सहकारी सभाओं, 130 व्यक्तिगत, दो महिला मंडलों और छह ग्राम पंचायतों की ओर संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला में उपभोक्ताओं तक घरेलू गैस वितरित करने की जानकारी पहले देनी पहुंचनी चाहिए ताकि सभी बिना परेशानी के घरेलू गैस प्राप्त कर सकें। बैठक में जिला के विभिन्न स्थानों पर आवश्यकता एवं मांग के अनुसार उचित मूल्य की दुकानें खोलने के लिए चयनित स्थानों पर विचार-विमर्श भी किया गया। विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उचित मूल्य की दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण करते रहें ताकि बेहतर गुणवत्ता की खाद्य सामग्री बिल के साथ उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो। इस मौके पर जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. शिव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) कविता गौतम सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed