फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   woman caught in ATM in baddi

कैश निकालने गई महिला को एटीएम में कर दिया बंद

Wed, 07 Dec 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Wed, 07 Dec 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
woman caught in ATM in baddi
कैश नहीं है कैश नहीं है! एटीएम के बाहर ड्यूटी बजा रहा सिक्योरिटी कहता रहा लेकिन महिला ने एक न सुनी और एटीएम के अंदर चली गई। - फोटो : demo pic

कैश नहीं है कैश नहीं है! एटीएम के बाहर ड्यूटी बजा रहा सिक्योरिटी कहता रहा लेकिन महिला ने एक न सुनी और एटीएम के अंदर चली गई। आरोप है कि इसके बाद झल्लाए सिक्योरिटी गार्ड ने एटीएम का शट्टर डाउन करके उसे बंद कर दिया। आसपास खड़े लोगों के शोर मचाने के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने शटर खोला। अंदर से निकली महिला ने बीच सड़क जमकर हंगामा किया और सिक्योरिटी गार्ड पर शराब के नशे में धुत्त होने के आरोप जड़े।

विज्ञापन


शहर के सबसे व्यस्त बद्दी साईं मार्ग पर कृष्णा होटल के पास यह घटना हुई। घटनास्थल पर लोगों का हजूम इकट्ठा हो गया।  सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया और सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस थाने ले आई।
विज्ञापन


मामले की जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार शाम करीबन 7.15 बजे के करीब एटीएम से पैसे निकालने गई महिला के साथ यह हादसा पेश आया। सिक्योरिटी गार्डों के मना करने के बावजूद भी जब महिला एटीएम से कैश निकालने लगी तो सिक्योरिटी गार्ड ने शटर बंद कर दिया। महिला के साथ आई अन्य महिलाओं के शोर मचाने के बाद गार्ड ने शटर खोला। बाहर निकली महिला ने मौके पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो मिनट का वीडियो हुआ वायरल
घटना का एक वीडियो जोकि 2 मिनट 9 सेकेंड का है सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। इसमें पीड़ित महिला सिक्योरिटी गार्ड पर उसे अंदर बंद करने के आरोप लगा रही है। मौके पर लोगों का भारी हजूम इकट्ठा हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सिक्योरिटी गार्ड को थाने ले आई। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि मामला सामने है और विवाद की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed