{"_id":"58483ee24f1c1bf9594495da","slug":"woman-caught-in-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":" कैश निकालने गई महिला को एटीएम में कर दिया बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैश निकालने गई महिला को एटीएम में कर दिया बंद
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
कैश नहीं है कैश नहीं है! एटीएम के बाहर ड्यूटी बजा रहा सिक्योरिटी कहता रहा लेकिन महिला ने एक न सुनी और एटीएम के अंदर चली गई।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैश नहीं है कैश नहीं है! एटीएम के बाहर ड्यूटी बजा रहा सिक्योरिटी कहता रहा लेकिन महिला ने एक न सुनी और एटीएम के अंदर चली गई। आरोप है कि इसके बाद झल्लाए सिक्योरिटी गार्ड ने एटीएम का शट्टर डाउन करके उसे बंद कर दिया। आसपास खड़े लोगों के शोर मचाने के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने शटर खोला। अंदर से निकली महिला ने बीच सड़क जमकर हंगामा किया और सिक्योरिटी गार्ड पर शराब के नशे में धुत्त होने के आरोप जड़े।
विज्ञापन
शहर के सबसे व्यस्त बद्दी साईं मार्ग पर कृष्णा होटल के पास यह घटना हुई। घटनास्थल पर लोगों का हजूम इकट्ठा हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया और सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस थाने ले आई।
विज्ञापन
मामले की जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार शाम करीबन 7.15 बजे के करीब एटीएम से पैसे निकालने गई महिला के साथ यह हादसा पेश आया। सिक्योरिटी गार्डों के मना करने के बावजूद भी जब महिला एटीएम से कैश निकालने लगी तो सिक्योरिटी गार्ड ने शटर बंद कर दिया। महिला के साथ आई अन्य महिलाओं के शोर मचाने के बाद गार्ड ने शटर खोला। बाहर निकली महिला ने मौके पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
करीब दो मिनट का वीडियो हुआ वायरल
घटना का एक वीडियो जोकि 2 मिनट 9 सेकेंड का है सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। इसमें पीड़ित महिला सिक्योरिटी गार्ड पर उसे अंदर बंद करने के आरोप लगा रही है। मौके पर लोगों का भारी हजूम इकट्ठा हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सिक्योरिटी गार्ड को थाने ले आई। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि मामला सामने है और विवाद की जांच चल रही है।