{"_id":"56f8109c4f1c1bac31f1528d","slug":"rt-dig-home-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे से रिटायर्ड डीआइजी के घर के ताले टूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे से रिटायर्ड डीआइजी के घर के ताले टूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोगड़ा रेलवे स्टेशन के समीप देर रात चोरों ने रेलवे से रिटायर्ड डीआइजी के घर के ताले तोड़ डाले। इस दौरान अंदर रखा सामान पूरी तरह से बिखेर दिया। वारदात के वक्त घर में कोई भी सदस्य नहीं था। इस कारण घर से क्या सामान चोरी हुआ है, इसका पता नहीं चल पाया है। केयर टेकर ने जब घर के ताले टूटे हुए देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। मकान मालिक को पुलिस ने सूचित कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घर के ताले टूटने की सूचना घर के केयर टेकर ने दी। पुलिस में दर्ज बयान में सुखलाल ने बताया कि वह अकसर देर शाम लाइटें जलाने आता है और सुबह लाइटें बुझाने। घटना वाले दिन डीआइजी दिल्ली में किसी कार्य से गए हुए थे। लिहाजा सुबह वह लाइटें बुझाने के लिए पहुंचा। उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। जब अंदर जाकर देखा तो सारा सामना इधर-उधर बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
बिस्तर के अंदर से भी सामान निकाला हुआ था। साथ ही अलमारियां व अन्य सामान भी खुला पड़ा था। उसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, एसएचओ रामनारायण ने कहा कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त डीआईजी दिल्ली गए थेे। पुलिस के मुताबिक उनको सूचना दी जा चुकी है। किसी घर के जिम्मेदार व्यक्ति के आने के बाद ही पता चल पाएगा कि घर से क्या-क्या सामान गायब है। फिल्हाल पुलिस मामले में तहकीकात कर रही है। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड डीआईजी अकसर दिल्ली इलाज के लिए जाते हैं।
सोलन मेें चोरी की वारदात बढ़ने से लोग भी सहमे हुए हैं। हाल ही में सोलन आईटीआई के समीप एक साथ दिनदिहाड़े तीन घरों के ताले टूटे। उसके बाद चोरों ने कोठों में मंदिरों में अपना हाथ साफ किया। यही नहीं बरोटीवाला में 11 लाख कैश से भरा एटीएम उखाड़ कर ले गए। जबकि सुलतानपुर में एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस के हाथ इन सभी मामलों में खाली है।