{"_id":"56f811284f1c1bac31f15291","slug":"misvihabe","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से अश्लील हरकतें, जड़ा थप्पड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से अश्लील हरकतें, जड़ा थप्पड़
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने अपने ही गांव के व्यक्ति पर अश्लील हरकतें करने, मारपीट और जातपात की गंदी गालियां देने के संगीन आरोप लगाए है। महिला का कहना है कि मवेशियों को चराते वक्त वह खेतों में चली गई। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। शिकायत पर पुलिस ने भादसं की धारा 354, 323 समेत एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी अंजुम आरा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक महिला का कहना है कि वह पशु चराने खेतों में गई थी। इस बीच आरोपी वहां आकर उसके साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। बाद में अश्लील हरकतों पर उतारू हो गया। जब विरोध जताया तो आरोपी ने तमाचा जड़ दिया। साथ ही जातपात को लेकर उल्टी सीधी बातें व गंदी गालियां बकने लगा। काफी मशक्कत के बाद उसके चंगुल से छूटने में कामयाब हुई। उसने घर आकर आपबीती सुनाई और संबंधित थाने में शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी सोलन के मुताबिक आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है। उधर, एससीएसटी संबंधित मामलों की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी को ही सौंपी जाती है।
विज्ञापन