{"_id":"5c9a3810bdec222dcc577494","slug":"61553610768-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से चोरी करने के प्रयास में पुलिस ने एक व्यक्ति किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से चोरी करने के प्रयास में पुलिस ने एक व्यक्ति किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की बैटरी चोरी करने के प्रयास में एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। पुलिस ने सोलन क्षेत्र में एक व्यक्ति को बाइक की बैटरी चोरी करने के प्रयास में गिरफ्तार किया है। धोबीघाट के एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने उक्त क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार विनय कुमार निवासी सोलन ने पुलिस थाना सदर में शिकायत की थी। उसने अपनी बाइक सोलन के धोबीघाट के समीप खड़ी की थी। जब वह सुबह बाइक के पास पहुंचा तो उसकी बाइक का लॉक तोड़ दिया गया था। शातिर ने बाइक की बैटरी निकालने का प्रयास किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला तो पिंकू निवासी आदर्श नगर धोबीघाट सोलन बाइक से बैटरी निकालने का प्रयास करता दिख रहा था। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एएसपी सोलन शिव कुमार ने की है।