फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   चौहड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रवासी मजदूर का शव

चौहड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रवासी मजदूर का शव

Thu, 24 Jan 2019 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
चौहड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रवासी मजदूर का शव
विज्ञापन

चायल (सोलन)। ग्राम पंचायत झाजा के चौहड़ा गांव के जंगल में पुलिस को चीड़ के पेड़ में लटका एक शव मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या या हत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। इसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता लगेगा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय सतपाल निवासी उत्तर प्रदेश के गांव रिजौला तहसील दाता गंज जिला बदायूं चायल में एक निजी ठेकेदार के पास मजदूरी का कार्य करता था। वह अपनी पत्नी सहित पांच बच्चों के साथ चौहड़ा गांव में रह रहा था। बुधवार करीब शाम सात बजे उक्त व्यक्ति ने साथ लगते जंगल में चीड़ के पेड़ में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दी। इसकी सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों से बुधवार देर रात करीब 10 बजे मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चायल चौकी प्रभारी केश्व राम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed