{"_id":"5a5a335e4f1c1bf7408b4a94","slug":"21515860830-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक मालिक को चकमा देकर चालक दो लाख दस हजार लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक मालिक को चकमा देकर चालक दो लाख दस हजार लेकर फरार
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
दो हजार का नोट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडाघाट (सोलन)। सोलन-शिमला एनएच पर दिंयू चौकी के पास चालक अपने ट्रक मालिक को चकमा देकर दो लाख दस हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गया। घटना शनिवार दोपहर की है। ट्रक मालिक ने रुपयों से भरा बैग गाड़ी के डैश बोर्ड पर रखा और खाना खाने के लिए ढाबे में चला गया। लौटा तो बैग गायब था। इसकी शिकायत ट्रक मालिक ने कंडाघाट थाना में की है।
पुलिस ने शिकायत मिलते ही नाकेबंदी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ट्रक मालिक अपने चालक के साथ रामपुर से शाहबाद के लिए जा रहे थे। इसी बीच वह सोलन शिमला एनएच पर देंयू चौकी के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। इस बीच ट्रक मालिक ने रुपयों से भरा बैग गाड़ी के डैश बोर्ड पर रख दिया और खाना खाने के लिए चल पड़े। इसी बीच ट्रक चालक ने मौका देखते हुए गाड़ी में पड़े रुपयों से भरे बैग को उठाया और मौके से फरार हो गया। ट्रक मालिक खाना खाकर वापस ट्रक में पहुंचा तो उसने ट्रक चालक और नोटों से भरे बैग
दोनों गायब पाए। इसके बाद ट्रक मालिक तिलक राज ने इसकी सूचना कंडाघाट पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नाकाबंदी शुरू कर दी है। ट्रक मालिक ने पुलिस को बताया कि उसने चालक को हाल ही 10 दिन पूर्व रखा था। वह मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। वह शाहबाद से रामपुर को कुछ सामान लेकर आए थे। इसके बाद वह वापस शाहबाद के लिए जा रहे थे। कंडाघाट थाना के कार्यकारी एसएचओ नंदलाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।