फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकराई मोटरसाइकिल, चालक की मौत

सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकराई मोटरसाइकिल, चालक की मौत

Thu, 01 Nov 2018 05:52 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकराई मोटरसाइकिल, चालक की मौत
विज्ञापन

सोलन-राजगढ़ मार्ग पर डिग्री कॉलेज के समीप हादसा, सिरमौर के हब्बन का रहने वाला था 22 वर्षीय विकास
पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के किया हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर डिग्री कॉलेज के समीप सड़क किनारे खड़ी कार से मोटरसाइकिल के टकराने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक को घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात एक युवक राजगढ़ की ओर से सोलन आ रहा था। इस बीच जब डिग्री कॉलेज सोलन के समीप पहुंचा तो उसने सड़क के किनारे पार्क गाड़ी को टक्कर मार दी। इस कारण वह बाइक से सड़क पर गिर गया। गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं उक्त युवक को घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक की पहचान 22 वर्षीय विकास ठाकुर निवासी हब्बन जिला सिरमौर के रूप में की है। पुलिस ने वीरवार की सुबह का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि सोलन-राजगढ़ मार्ग पर एक युवक ने पार्क गाड़ी को टक्कर मार दी जिसमें चोटें आने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed