{"_id":"5acb9d994f1c1be66b8b49c5","slug":"191523293593-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडाघाट हादसे में घायल चालक की हालत में सुधार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंडाघाट हादसे में घायल चालक की हालत में सुधार
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। कंडाघाट में सड़क हादसे का शिकार होने के बाद सोलन अस्पताल लाए चालक की हालत में सुधार हो रहा है। चालक के सिर और शरीर के दूसरे हिस्से पर चोटें आई हैं। अस्पताल में चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। चालक दयाल बत्ता मारुति कार से जा रहा था। कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार की छत पर जा गिरी थी। हादसे में दूसरी कार में सवार दंपति दीपक गुप्ता और उनकी पत्नी को हल्की चोटें आई हैं, जबकि दयाल बत्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इसे कंडाघाट में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में दाखिल किया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने दीपक गुप्ता की शिकायत पर चालक दयाल बत्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया कि घायल चालक के खिलाफ पुलिस ने भादंसं की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन