{"_id":"5c1f8dbebdec2256cd7e14dc","slug":"171545571774-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग के साथ लगे ट्रांसफार्मर में आग, पांच लाख का हुआ नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उद्योग के साथ लगे ट्रांसफार्मर में आग, पांच लाख का हुआ नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। रामशहर मार्ग पर स्थित धागा निर्माता एक उद्योग के साथ लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र नालागढ़ की टीम दो वाहनों को लेकर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बिजली ट्रांसफार्मर, केबल और पैनल जल चुके थे जिससे पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से साथ लगते उद्योग और अन्य करीब दो करोड़ की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। आग लगने के कारण पता नहीं चल पाए हैं।
यह हादसा रविवार सुबह करीब 7:00 बजे हुआ। नालागढ़ रामशहर मार्ग पर स्थित दीपक कॉस्मो उद्योग के साथ लगते बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर तुरंत ही इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र नालागढ़ को दी गई। दमकल विभाग के प्रशामक दीप राम, जमालुदीन, यशपाल, रफीक मोहम्मद, गृहरक्षक जवान तिलक कुमार, चालक कमलेश कुमार व प्रदीप कुमार दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के कार्य में जुट गए। दमकल विभाग के मुताबिक, इस आग में बिजली ट्रांसफार्मर, केबल, पैनल आदि जलकर राख हो गए। अग्निशमन केंद्र नालागढ़ के दमकल अधिकारी पीर सहाय कौंडल ने बताया कि अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच लाख का नुकसान हुआ जबकि दो करोड़ की संपत्ति को जलने से बचाया गया। उद्योग को कोई नुकसान नहीं हुआ है।