फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   CLC sanstha to take responsibility of cleaning Nalagarh with 22 empkoyees

नालागढ़ में अब सीएलसी संस्था करवाएगी सफाई

Mon, 19 Jul 2021 05:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ की बैठक में सीएलसी संस्था को सफाई का कार्य देने पर प्रस्ताव पारित किया गया। इससे पहले यहां सफाई का कार्य जेबीआर कंपनी के कर्मचारी करते थे। अब सीएलसी संस्था के कर्मी करेंगे।
विज्ञापन

रीना शर्मा की अध्यक्षता में नगर परिषद की बैठक में सफाई को लेकर चर्चा हुई। इसमें भाजपा समर्थित पार्षदों ने सीएलसी संस्था को सफाई कार्य देने पर प्रस्ताव पारित किया। संस्था 22 सफाई कर्मी तैनात करेगी। इन सफाई कर्मियों के ऊपर एक सुपरवाइजर रखा जाएगा। ये सभी आठ घंटे ड्यूटी करेंगे। इस मामले में कांग्रेसी पार्षद अलका वर्मा, महेश गौतम, अमरेंद्र सिंह और वंदना बंसल बैठक से वाकआउट कर गए।
विज्ञापन

बैठक में विधवा और बुढ़ापा पेंशन के छह मामले मंजूर किए गए जबकि पांच मकानों के नक्शे पास किए गए। चार दुकानों को उनके ब्लड रिलेशन में स्थानांतरित किया गया। बैठक में बिना अनुमति के लगाए बैनर और होर्डिंग को हटाया जाएगा। सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्ड की बीपीएल सूची अलग बैठक में देने के लिए कहा। उसके बाद कोई भी सूची नहीं ली जाएगी। बैठक में रीना शर्मा के अलावा शालिनी शर्मा, तारा अवस्थी, संजीव भारद्वाज, सहर शर्मा और कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed