{"_id":"67f5218d8d5187ab860683dd","slug":"arki-shalaghat-road-restored-loaded-vehicles-will-be-banned-solan-news-c-176-1-ssml1040-141328-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अर्की-शालाघाट मार्ग बहाल,लोडिड वाहनों पर रहेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अर्की-शालाघाट मार्ग बहाल,लोडिड वाहनों पर रहेगी रोक
विज्ञापन
सोमवार को सारढ़ा पुल के पास ढह गया था डंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। अर्की-शालाघाट मार्ग मंगलवार सुबह 8:00 बजे के बाद यातायात बहाल कर दिया गया। हालांकि आगामी पांच दिनों तक भारी लोडिड वाहनों, मल्टी एक्सल ट्रक के लिए इस मार्ग पर पूरी तरह से रोक रहेगी। जबकि खाली वाहन निकल सकेंगे। मंगलवार को प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार एसडी शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद रहे। गौरतलब है कि सोमवार को अर्की-शालाघाट मार्ग पर शारढा पुल से सटा डंगा अचानक गिर गया और दुर्घटना का अंदेशा देख प्रशासन ने सड़क को 14 घंटों के लिए बंद करने के आदेश दिए थे। उसके पास स्थानीय पुलिस द्वारा शालाघाट व अर्की में बैरिकेट लगा दिए थे। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शशिपाल धीमान ने बताया कि सड़क मार्ग को बहाल कर दिया है। फिलहाल भारी वाहनों के लिए आगामी पांच दिनों तक यह मार्ग बंद रहेगा।