फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in tikkar village nahan

टिक्कर गांव में गहराया पेयजल संकट

Fri, 06 May 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)। Updated Fri, 06 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
water problem in tikkar village nahan
पानी की किल्लत - फोटो : ANI

सराहां (सिरमौर)। नाहन तहसील के अंतर्गत आने वाले टिक्कर गांव में पिछले कई दिनों से पानी का संकट चल रहा है। हालात यह है कि गांव में एक सप्ताह के बाद पानी की सप्लाई हो रही है। गांव में लगा हैंडपंप भी जवाब दे गया है। ऐसे में ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आईपीएच महकमे से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की समस्या का समाधान किया जाए।

विज्ञापन



टिक्कर गांव के ग्रामीण एक सप्ताह बाद पानी मिलने से परेशान हैं। गांव में लगा हैंडपंप मिट्टी में दबा दिया गया है क्योंकि इसमें पानी नहीं आ रहा था। जबकि इस हैंडपंप को लगाने के लिए सरकार के लाखों रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन



ग्रामीण जगमोहन शर्मा, गणेश दत्त, हरमेश कौशल, संगीता देवी, कृष्ण देव ने बताया कि पानी की कमी के कारण ग्रामीणों को जगह-जगह भटकना पड़ रहा है। टिक्कर गांव में जो पहले हैंडपंप लगाया गया है, वह भी खराब हो गया है। हैंडपंप में पानी नहीं निकलने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो पैसे इस हैंडपंप पर लगाए थे, उसका लोगों को फायदा नहीं मिल पाया। लिहाजा, इस मामले की जांच की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि समस्या को देखते हुए पंचायत ने आई पीएच को प्रस्ताव भी भेजा है जिस पर कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आईपीएच के अधिशासी अभियंता गणेश ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। यदि इलाके में पानी नहीं आ रहा है तो जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed