फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   voter list cheking work will begin from 10 november

121 मतदान केंद्रों पर होगा मतदाता सूचियों का पुनर्निरीक्षण

Sat, 06 Nov 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
voter list cheking work will begin from 10 november
नाहन (सिरमौर)। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 नवंबर से 09 दिसंबर तक सिरमौर जिला के 56-नाहन विधानसभा क्षेत्र के सभी 121 मतदान केंद्रों पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। यह जानकारी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नाहन रजनेश कुमार ने दी।
विज्ञापन

निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी ने कहा कि 10 नवंबर से 09 दिसंबर तक की अवधि में नाहन विस क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां संबंधित मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। इस अवधि में अभिहित अधिकारी मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 प्राप्त करेंगे। मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए फार्म 7 और 8 भी इसी अवधि में प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 10 नवंबर से शुरू हो रहे इस विशेष अभियान के मद्देनजर सभी बूथ लेवल अधिकारी, मनोनीत अधिकारी और पर्यवेक्षकों के लिए 09 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय नाहन के बचत भवन में सुबह 11 बजे और दोपहर 2 बजे अभ्यास रखा गया है। रजनेश कुमार ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष अभियान के दौरान आपत्ति एवं आक्षेप प्राप्त करने के लिए 14 व 28 नवंबर (रविवार के दिन) निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए तिथि 1 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। इस अवधि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिक संबंधित मतदान केंद्र की सूची में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं। इसके अलावा वह नाम आदि अन्य त्रुटियां भी सही करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed