फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two professor join in haripurdhaar college

Sirmour News: हरिपुरधार कॉलेज को मिले वाणिज्य संकाय के दो प्रोफेसर

Sun, 19 Nov 2023 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
two professor join in haripurdhaar college
जिला सिरमौर के हरिपुरधार कालेज का भवन
हरिपुरधार कॉलेज को मिले वाणिज्य संकाय के दो प्रोफेसर
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने चार महीने में कॉलेज में भरे आधा दर्जन पद
कॉलेज में 80 प्रतिशत स्टाफ भरा, चार पद अभी भी रिक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार (सिरमौर)। वाणिज्य के दो नए प्रोफेसरों ने डिग्री कॉलेज हरिपुरधार में पदभार संभाल लिया है। पूर्वशी व सरिता ठाकुर ने कॉलेज में लंबे समय से खाली पड़े वाणिज्य के पदों का पदभार संभाला।
चार महीने के भीतर इस कॉलेज को करीब आधा दर्जन नए प्रोफेसर मिले हैं। कॉलेज में हालांकि करीब 80 फीसदी स्टाफ मिल गया है लेकिन कॉलेज में लंबे समय तक शिक्षकों के अधिकतर पद खाली रहने से दर्जनों विद्यार्थी संगड़ाह, नाहन, सोलन व शिमला आदि कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए विवश हुए। नतीजतन इस कॉलेज में बच्चों की संख्या घटकर काफी कम रह गई है।
विज्ञापन

--
प्राचार्य समेत चार पद अभी भी खाली
हरिपुरधार में डिग्री कॉलेज को खुले करीब एक दशक से भी अधिक का समय हो गया है। यहां पर जब से कॉलेज खुला है तभी से स्टाफ का भारी टोटा रहा है।
चार-पांच वर्षों से तो हालात इतने खराब हो गए थे कि कॉलेज में शिक्षकों की संख्या घटकर तीन पर सिमट गई थी। पिछले वर्ष व इस वर्ष की शुरुआत में काफी संख्या में बच्चे इस कॉलेज को छोड़कर दूसरे कॉलेजों में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में नई सरकार बनते ही सरकार ने इस कॉलेज में स्टाफ भेजना शुरू किया और लंबे अरसे बाद कॉलेज में कला, वाणिज्य व विज्ञान विषयों के लगभग सभी पद पूरे भरे जा चुके हैं। अब यहां प्राचार्य समेत सहायक आचार्य व फिजिक्स के दो पदों समेत चार पद खाली हैं।

--
प्राचार्य ने विद्यार्थियों से की दाखिले की अपील
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजेंद्र तोमर ने बताया कि कॉलेज में कला, वाणिज्य व विज्ञान विषयों के लगभग सभी पद पूरे भरे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थियों को दूसरे कॉलेजों में जाने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थी अब अपने नजदीक के कॉलेज में ही दाखिले ले सकते हैं। इससे अभिभावकों पर भी कम आर्थिक बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed