{"_id":"6a9ff7b0fa6958c54d0f699a","slug":"trilokpur-mela-11-to-26-october-nahan-news-c-177-1-nhn1001-188365-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: त्रिलोकपुर में 11 से 26 अक्तूबर तक सजेगा अश्विन नवरात्र मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: त्रिलोकपुर में 11 से 26 अक्तूबर तक सजेगा अश्विन नवरात्र मेला
विज्ञापन
-मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा पर रहेगा फोकस, चार सेक्टरों में बांटा मेला क्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्र मेले में इस बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान रहेगा। 11 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त एवं मेला समिति की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। विधायक नाहन अजय सोलंकी की मौजूदगी में हुई बैठक में विभिन्न विभागों को मेले से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।
मेले के सुचारू संचालन के लिए उपमंडलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान को मुख्य मेला अधिकारी, तहसीलदार नाहन उपमेंद्र चौहान को मेला अधिकारी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर नरेंद्र कुमार को मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटकर राजस्व अधिकारियों को अस्थायी तौर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त ने अधिकारियों को मेला क्षेत्र में सफाई, पेयजल, वाहन पार्किंग, अग्निशमन और कानून एवं व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध करने को कहा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और मेले से पहले तैयारियों की समीक्षा पूरी कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भंडारे केवल निर्धारित स्थानों पर ही लगाए जाएंगे। इसके अलावा मेले के दौरान किराए में संभावित वृद्धि को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बैठक का संचालन तहसीलदार नाहन एवं मंदिर अधिकारी उपेंद्र चौहान ने किया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार, उपमंडलाधिकारी नाहन एवं संयुक्त आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर राजीव सांख्यान, खंड विकास अधिकारी राहुल धीमान, जिला आयुष अधिकारी डॉ. जसप्रीत कौर सहित मंदिर न्यास के सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
-- -
खान-पान की दुकानों पर रहेगी कड़ी नजर
मेले में श्रद्धालुओं को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य निरीक्षकों की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। खान-पान के स्टॉलों के नियमित निरीक्षण के साथ फल, दूध, मिठाई और प्रसाद की गुणवत्ता की भी जांच होगी। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को मेले की अवधि में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।
-- -
एंबुलेंस के साथ दो प्राथमिक उपचार केंद्र
श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में स्टाफ सहित एंबुलेंस तैनात रहेगी। इसके अलावा आपातकालीन दवाइयों के साथ दो प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे। आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। त्रिलोकपुर स्थित आयुर्वेदिक औषधालय के माध्यम से भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।