{"_id":"6a709bdc8ff06c9b4f01b39f","slug":"tribute-paid-to-lobga-rangzen-through-a-rally-marking-his-sacrifice-nahan-news-c-177-1-ssml1030-185121-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: लोबगा रांगजेन के बलिदान पर रैली निकाल कर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: लोबगा रांगजेन के बलिदान पर रैली निकाल कर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
शहीद लोबगा रांगज़ेन के सर्वोच्च बलिदान पर भूपपुर से पांवटा साहिब तक रैली निकाल कर श्रद्धांजलि अ
चीन के जातीय एकता कानून के खिलाफ जताया रोष
रांगजेन ने 2 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय न्यूयॉर्क के समक्ष किया था आत्मदाह
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहीद लोबगा रांगजेन के प्रति एकजुटता और चीन के तथाकथित जातीय एकता कानून के विरोध में सोमवार को पांवटा साहिब में विरोध रैली निकाली गई। क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस पांवटा साहिब एवं पुरुवाला तथा क्षेत्रीय तिब्बती महिला एसोसिएशन पांवटा साहिब एवं पुरुवाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली में लोगों ने लोबगा रांगजेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और कानून के विरोध में आवाज उठाई।
आयोजकों के अनुसार रैली का उद्देश्य शहीद लोबगा रांगजेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ जनवादी गणराज्य चीन के तथाकथित जातीय एकता कानून का विरोध दर्ज कराना था। क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस पांवटा साहिब के अध्यक्ष नवांग पेलजोर और क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस पुरुवाला के अध्यक्ष छेरिंग तेनपा ने बताया कि लोबगा रांगजेन ने 2 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के समक्ष आत्मदाह कर तिब्बती जनता के संघर्ष और उनकी पीड़ा की ओर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि रैली से उनके बलिदान को श्रद्धांजलि देने के साथ चीन के तथाकथित जातीय एकता कानून के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।