{"_id":"6aae89c482fa03e01d0f6877","slug":"rogi-kalyan-samiti-meeting-in-dadhahu-hospital-nahan-news-c-177-1-nhn1002-189372-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिविल अस्पताल ददाहू में जल्द शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा, लैब में लगेंगी नई मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिविल अस्पताल ददाहू में जल्द शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा, लैब में लगेंगी नई मशीनें
विज्ञापन
ददाहू में आरकेएस की बैठक में मौजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि। संवाद
-रोगी कल्याण समिति ने बैठक में 29.44 लाख रुपये का बजट किया पारित
-स्पेशल वार्ड की दर 350 से बढ़ाकर 500 रुपये, अन्य यूजर चार्ज यथावत
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। सिविल अस्पताल ददाहू में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे विशेषकर महिला रोगियों को अल्ट्रासाउंड के लिए नाहन और पड़ोसी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल की प्रयोगशाला में नई मशीनें भी स्थापित की जाएंगी, जिस पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विनय कुमार ने शनिवार को ददाहू में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल ददाहू रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की करीब 30 पंचायतों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। ऐसे में यहां पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्टाफ की कमी को भी लगभग पूरा कर लिया गया है।
बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 29,44,472 रुपये के बजट पर चर्चा के बाद इसे पारित किया गया। इस राशि को अस्पताल में संसाधन जुटाने और रोगियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर खर्च किया जाएगा। आरकेएस ने स्पेशल वार्ड की दर 350 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने का निर्णय लिया। स्पेशल वार्ड में अब मरीजों को वातानुकूलित सुविधा भी उपलब्ध होगी। वहीं बंदूक लाइसेंस के लिए मेडिकल दर 1000 से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दी गई है। अन्य यूजर चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। अस्पताल में मरीजों से लिया जाने वाला 10 रुपये का पंजीकरण शुल्क भी यथावत रखा गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में आय के अतिरिक्त संसाधन जुटाने के लिए परिसर में दवा की दुकान का टेंडर करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक की शुरुआत समिति के सदस्य सचिव एवं अस्पताल प्रभारी डॉ. अशोक ठाकुर ने सभी सदस्यों का स्वागत कर पिछली कार्यवाही और प्रस्तावों को क्रमवार प्रस्तुत करने के साथ की।
बैठक में एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, बीबीसी अध्यक्ष क्षमानंद शर्मा, बीडीओ ददाहू दर्शन लाल पुंडीर, कार्यवाहक बीएमओ डॉ. छवि बंसल, रेणुका बांध के वरिष्ठ प्रबंधक कपिल दत्त शर्मा, ददाहू पंचायत प्रधान पंकज गर्ग, उपप्रधान करण जस्सल, बीबीसी सदस्य नीलू गुप्ता, डॉ. विनोद तोमर, डॉ. निखिल, सहायक अभियंता दिलीप तोमर, मनीत भारद्वाज, आरओ अनुज ठाकुर और रविंद्र गुप्ता सहित आरकेएस के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।-- -- -- -- -
विज्ञापन
-स्पेशल वार्ड की दर 350 से बढ़ाकर 500 रुपये, अन्य यूजर चार्ज यथावत
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। सिविल अस्पताल ददाहू में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे विशेषकर महिला रोगियों को अल्ट्रासाउंड के लिए नाहन और पड़ोसी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल की प्रयोगशाला में नई मशीनें भी स्थापित की जाएंगी, जिस पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विनय कुमार ने शनिवार को ददाहू में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल ददाहू रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की करीब 30 पंचायतों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। ऐसे में यहां पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्टाफ की कमी को भी लगभग पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 29,44,472 रुपये के बजट पर चर्चा के बाद इसे पारित किया गया। इस राशि को अस्पताल में संसाधन जुटाने और रोगियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर खर्च किया जाएगा। आरकेएस ने स्पेशल वार्ड की दर 350 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने का निर्णय लिया। स्पेशल वार्ड में अब मरीजों को वातानुकूलित सुविधा भी उपलब्ध होगी। वहीं बंदूक लाइसेंस के लिए मेडिकल दर 1000 से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दी गई है। अन्य यूजर चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। अस्पताल में मरीजों से लिया जाने वाला 10 रुपये का पंजीकरण शुल्क भी यथावत रखा गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में आय के अतिरिक्त संसाधन जुटाने के लिए परिसर में दवा की दुकान का टेंडर करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक की शुरुआत समिति के सदस्य सचिव एवं अस्पताल प्रभारी डॉ. अशोक ठाकुर ने सभी सदस्यों का स्वागत कर पिछली कार्यवाही और प्रस्तावों को क्रमवार प्रस्तुत करने के साथ की।
बैठक में एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, बीबीसी अध्यक्ष क्षमानंद शर्मा, बीडीओ ददाहू दर्शन लाल पुंडीर, कार्यवाहक बीएमओ डॉ. छवि बंसल, रेणुका बांध के वरिष्ठ प्रबंधक कपिल दत्त शर्मा, ददाहू पंचायत प्रधान पंकज गर्ग, उपप्रधान करण जस्सल, बीबीसी सदस्य नीलू गुप्ता, डॉ. विनोद तोमर, डॉ. निखिल, सहायक अभियंता दिलीप तोमर, मनीत भारद्वाज, आरओ अनुज ठाकुर और रविंद्र गुप्ता सहित आरकेएस के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।