{"_id":"657b0f6dbb3c21c49200fd86","slug":"three-thousand-people-affected-due-to-halt-of-kutcha-road-and-lifted-drinking-water-scheme-nahan-news-c-177-1-ssml1028-14574-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कच्चे मार्ग और उठाऊ पेयजल योजना ठप होने से तीन हजार लोग प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कच्चे मार्ग और उठाऊ पेयजल योजना ठप होने से तीन हजार लोग प्रभावित
Thu, 14 Dec 2023 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
सचित्र-
नाहन पंचायत के ग्रामीणों ने बाबूराम के नेतृत्व में विधायक को सौंपा ज्ञापन
बोले, छह महीने से पानी की किल्लत और कच्चे मार्ग ने जीना किया मुहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन पंचायत के अंतर्गत आने वाला बनोग-धार क्यारी-कांशीवाला मार्ग लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। सात किलोमीटर लंबा यह कच्चा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है।
इससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं नाहन पंचायत के अंतर्गत आने वाली धार क्यारी उठाऊ पेयजल योजना भी छह महीने से बंद पड़ी है।
इस पेयजल योजना से जुड़े ग्रामीणों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
इन दोनों समस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को नाहन में नाहन पंचायत के पूर्व प्रधान व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बाबू राम के नेतृत्व में स्थानीय विधायक अजय सोलंकी से मिला। प्रतिनिधिमंल ने विधायक को ज्ञापन देकर देकर दोनों समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल बाबू राम, राजकुमार चौहान, भजन सैनी, चंदन, बहादुर, शमशेर, रणजीत राणा, मनोज, राम निवास समेत 40 ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि बनोग-धार क्यारी-कांशीवाला संपर्क मार्ग कच्चा होने के कारण गड्ढों में तब्दील हो गया है। इससे सात किलोमीटर लंबे कच्चे मार्ग पर सफर करना मुश्किल हो गया है। जो लोग सब्जी मंडी आते हैं या फिर जो लोग सुबह अपने बच्चों को इस मार्ग से स्कूल छोड़ने जाते हैं। उनका धूल मिट्टी से बुरा हाल हो रहा है। बच्चे स्कूल पहुंचने से पहले बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि वहीं धार क्यारी उठाऊ पेयजल योजना भी छह महीने से बंद पड़ी है। जल शक्ति विभाग नाहन शहर की पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति कर रहा है। जो नाकाफी है। लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इन दोनों समस्याओं से तीन हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। इनको प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाना चाहिए।
वहीं, विधायक अजय सोलंकी ने दूरभाष पर लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को समस्या के समाधान के आदेश दिए। विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि मार्ग को दुरुस्त करने के लिए जेसीबी भेजी जा रही है। तीन महीने के अंदर बंद पड़ी पेयजल योजना को सुचारू कर दिया जाएगा।