{"_id":"66c5d87ae31aa8236507d77c","slug":"svn-school-students-meet-to-president-nahan-news-c-177-1-ssml1028-130684-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राष्ट्रपति से मिले एसवीएन स्कूल सराहां के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राष्ट्रपति से मिले एसवीएन स्कूल सराहां के विद्यार्थी
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति के साथ एसवीएन स्कूल सराहां के विद्यार्थी। संवाद
सचित्र--
राष्ट्रपति से मिले एसवीएन स्कूल सराहां के विद्यार्थी
स्काउट एंड गाइड की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का सौभाग्य हुआ प्राप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। एसवीएन पब्लिक हाई स्कूल सराहां के छात्रों को भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह सौभाग्य विद्यालय प्रबंधक महेंद्र पाल नेहरू की अगुवाई में स्काउट एंड गाइड की ओर से प्राप्त हुआ।
राष्ट्रपति से मिलने वाले छात्रों में नवमी कक्षा की सानिध्य, आठवीं कक्षा की रिया, सातवीं कक्षा की तनिष्का नेगी व दिव्यांगना शामिल रहीं। सिरमौर जिले से निजी विद्यालय से संबंध रखने वाले एकमात्र स्कूलों में से एसवीएन स्कूल सराहां ही ऐसा स्कूल है जो महामहिम राष्ट्रपति से मिल पाया।
इस दौरान विद्यालय प्रबंधक महेंद्र पाल नेहरू, स्काउट एंड गाइड की प्रभारी सविता शर्मा भी मौजूद रहीं। इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधक महेंद्र पाल नेहरू, सलाहकार सुनंदा आर्या, प्रधानाचार्य डॉ. रागिनी भटनागर ने बच्चों की इस उपलब्धि के लिए उन्हें और उनके माता-पिता को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को निरंतर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
उपप्रधानाचार्य संजना शर्मा, शिक्षक अश्वनी अत्री, संध्या शर्मा, कृष्ण लाल पराशर, अंजना शर्मा, संजय शर्मा, हर्षिता, रंजीता वर्मा, मधु गौतम, रीता नेहरू, प्रीतिका और अनामिका ने भी बच्चों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
-- -- संवाद