{"_id":"6a01e12581d272b0dc0ca2d2","slug":"students-learned-about-the-functioning-of-the-hospital-nahan-news-c-177-1-ssml1030-178447-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विद्यार्थियों ने अस्पताल की कार्यशैली जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विद्यार्थियों ने अस्पताल की कार्यशैली जानी
विज्ञापन
पलहोडी स्कूल के विद्यार्थी प्रशिक्षण शिविर के बाद जैसी जुनेजा अस्पताल प्रबंधन वी स्टॉफ के साथ।
पलहोड़ी के 22 विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलहोड़ी के 22 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जेसी जुनेजा अस्पताल सूरजपुर, नाहन रोड पांवटा साहिब में एक दिवसीय प्रशिक्षण लिया। विद्यार्थियों ने अस्पताल की कार्यशैली और कार्यप्रणाली को करीब से समझा।
अस्पताल प्रबंधन के डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विद्यार्थियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की बारीकियों से अवगत करवाया गया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रभारी विपिन शर्मा और मीनाक्षी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने गहरी रुचि दिखाई और उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जेसी जुनेजा अस्पताल सूरजपुर प्रबंधन की ओर से दीपिका शर्मा और जरीना खातून ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम सरकार की सराहनीय पहल हैं, जिनसे बच्चों में शिक्षा और व्यावहारिक ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है। कार्यक्रम में अस्पताल और स्कूल के स्टॉफ सदस्य भी उपस्थित रहे।