फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Satiwala captures Sanjay Thakur Memorial Cricket Trophy

Sirmour News: संजय ठाकुर मेमोरियल क्रिकेट ट्राॅफी पर सतीवाला का कब्जा

Fri, 03 Jan 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 03 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Satiwala captures Sanjay Thakur Memorial Cricket Trophy
-5 वीं संजय ठाकुर मेमोरियल क्रिकेट ट्राफी विजेता सतीवाला टीम मुख्य अतिथि के साथ: स्त्रोत:आयोज
फाइनल में भामड़ू एकादश को हरा कर 1.11 लाख इनामी राशि जीती
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि हरविंदर सिंह ने बांटे पुरस्कार


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/सतौन(सिरमौर)। सूर्या नवयुवक मंडल चांदनी द्वारा आयोजित 5वीं संजय ठाकुर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जिला भर की करीब 100 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में सतीवाला टीम ने भामड़ू एकादश को पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया।
समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि हरविंदर सिंह हैरी व अनिल राणा ने कहा कि आज के दौर में खेलकूद जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। हिमाचल व जिला सिरमौर से कई होनहार खिलाड़ी क्रिकेट, कबड्डी, शूटिंग व हाॅकी समेत विभिन्न खेलों में विश्व स्तर पर नाम रोशन कर चुके हैं। युवा नशे की
विज्ञापन

लत से दूर रहें और खेलकूद व शिक्षा समेत प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों में अग्रणी रहें।
मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता की विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार बांटे। विजेता रही सतीवाला टीम को 1,11,111 रुपये इनामी राशि और ट्राॅफी तथा उप विजेता टीम को 51,151 रुपये इनामी राशि और ट्राॅफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रतियोगिता के स्व. संजय ठाकुर के परिजन, देवराज पुंडीर, प्रतियोगिता आयोजक सूर्या नवयुवक मंडल चांदनी के पद्वाधिकारी, सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed