फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rti activist union meeting in ponta

Sirmour News: आरटीआई एक्टिविस्टों को पेश आ रहीं परेशानियां हों दूर

Sun, 11 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
rti activist union meeting in ponta
आरटीआई एक्टिविस्ट फैडरेशन पांवटा साहिब इकाई की बैठक में भाग लेते सदस्य: संवाद
आरटीआई एक्टिविस्टों को पेश आ रहीं परेशानियां हों दूर
विज्ञापन

प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाएं जाएं
आरटीआई एक्टिविस्ट फैडरेशन की पांवटा साहिब में हुई बैठक में मांग
अपनी समस्याओं के बारे में केंद्रीय सूचना आयुक्त को भेजेंगे पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश आरटीआई एक्टिविस्ट संघ की एक बैठक पांवटा साहिब में आयोजित हुई। वाई प्वाइंट स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक प्रधान चतर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वप्रथम पिछली कार्यवाही को सुनाया और आगामी विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई।
बैठक में एक्टिविस्ट संघ के सदस्य एनएन खत्री की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त कर आत्मिक शांति को दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में चतर सिंह, अरविंद गोयल व एमएस कैंथ ने कहा कि संस्था के कार्यालय में आरटीआई एक्टिविस्ट फैडरेशन का रजिस्ट्रेशन नं. एचपीसीडी 18136 का बोर्ड लगवा दिया गया। सर्वसम्मति से बैठक में फैसला लिया गया है कि आरटीआई एक्टिविस्टों को प्रदेश में काफी कठिनाइयां पेश आ रही हैं। इन समस्याओं के निवारण को केंद्रीय सूचना आयुक्त (सीआईसी) को पत्र भेजा जाएगा। यदि सूचना उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की बाधा डाली जाए तो वह उस पर आवेदन प्राप्ति तक या सूचना उपलब्ध कराने तक 250 रुपये प्रतिदिन की दर से जुर्माना लगा सकता है। यह नियम के विरुद्ध है। संस्था इसका पुरजोर विरोध करती है।
विज्ञापन

बैठक में एनडी सरीन, सरिता गर्ग, मिल्ला राम व सुशांत दत्त ने कहा कि पीआईओ से इसका पूरा जुर्माना वसूला जाए। बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि आरटीआई संस्था की ओर से मुख्यमंत्री, उपायुक्त नाहन, एसडीएम पांवटा साहिब व डीएसपी पांवटा को संस्था का पत्र भेजा जाएगा। पांवटा में आयोजित बैठक में आरटीआई एक्टिविस्टों ने सरकार से यह भी मांग की है कि औद्योगिक इकाइयों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed