फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   postmartm hosue condition not wel in chc sangdah

Sirmour News: संगड़ाह अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह भवन की हालत दयनीय

Thu, 17 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
postmartm hosue condition not wel in chc sangdah
सीएचसी संगड़ाह का बदहाल पोस्टमार्टम गृह भवन। संवाद
संगड़ाह अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह भवन की हालत दयनीय
विज्ञापन

सड़क सुविधा न होने से परिजनों को उठाकर ले जाने पड़ रहे शव

पोस्टमार्टम गृह में न बिजली, न पानी और खिड़कियों की हालत भी खस्ता

संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह (सिरमौर)। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संगड़ाह के पोस्टमार्टम गृह भवन की हालत दयनीय है। शव की पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान चिकित्सकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही परिजनों को मृतक का शव भी उठाकर पोस्टमार्टम गृह तक लाना पड़ रहा है।

सीएचसी भवन में न तो बिजली की व्यवस्था है, न ही पानी है। भवन का पलास्टर भी उखड़ गया है। वहीं भवन के चारों ओर झाड़ियां उगी हुईं हैं। चिकित्सकों को शव का पोस्टमार्टम करवाने में परेशानियां झेलनी पड़ रही है। यहां पर पानी की सुविधा भी नहीं है। ऐसे में यह व्यवस्था परिजनों को स्वयं करनी पड़ रही है। दशकों से चल रहे इस पोस्टमार्टम गृह को जाने के लिए सड़क की सुविधा भी नहीं है। मृतक के शव को परिजन स्वयं उठाकर यहां तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 44 पंचायतों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम गृह बना है। क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं के दौरान शवों को पोस्टमार्टम प्रक्रिया के लिए यहां लाया जाता है। रात्रि के समय यहां पर शवों को रखना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि खिड़कियां टूटी होने के चलते जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। बिजली और पानी की व्यवस्था न होने के बावजूद परिजनों को वीराने में यहां रात काटनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण राजकुमार, रमेश कुमार, राजेंद्र सिंह, खेम सिंह ने इस शव गृह की खस्ता हालत पर चिंता व्यक्त की है। लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के गिरिपार इलाके में बने एकमात्र शव गृह भवन की हालत सुधारने का आग्रह किया है।


खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल भारद्वाज ने बताया कि पंचायत के माध्यम से पोस्टमार्टम गृह की मरम्मत कराई जा रही है। बरसात होने के चलते कार्य बंद है। मौसम खुलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।

....संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed