फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   polution problem in dhaulakunwa-people strike against industries

Sirmour News: धौलाकुआं में फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी, हड़ताल पर बैठे ग्रामीण

Sun, 08 Oct 2023 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
polution problem in dhaulakunwa-people strike against industries
धौलाकुआं में स्टील फैक्टरी के खिलाफ हड़ताल पर बैठे ग्रामीण। संवाद
फैक्टरी पर भारी मात्रा में प्रदूषण फैलाने का आरोप
विज्ञापन

धौलाकुआं में फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी, हड़ताल पर बैठे ग्रामीण
ग्रामीणों ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ जताया भारी आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन। धौलाकुआं क्षेत्र में एक फैक्टरी की ओर से लगातार फैलाए जा रहे प्रदूषण से परेशान होकर लोग रविवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। लोगों ने फैक्टरी परिसर के सामने ही टेंट लगाए हैं। जहां महिलाओं और बच्चों समेत तीन दर्जन लोग मांगों को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ हड़ताल शुरू कर दी है।
आरोप है कि कई सालों से यहां संचालित वैली आयरन फैक्टरी से वातावरण में भारी प्रदूषण फैल रहा है। पहले भी कई बार लोग इसके विरोध में उतरे। शिकायतें दी, ज्ञापन सौंपे लेकिन राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई कर रहा और न ही प्रशासन ने कोई सुध ली है। इससे पूर्व फैक्टरी के खिलाफ रैली भी निकाली गई, जिसमें दर्जनों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

हड़ताल पर बैठे रामपुर पंचायत के उपप्रधान रजनीश चौधरी, समाजसेवी नाथूराम चौहान, वार्ड सदस्य केवल सिंह, मदन सिंह, राहुल चौधरी, रविंदर, महिला मंडल प्रधान कृष्णा देवी, कमलेश देवी, प्रिया ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन के साथ प्रशासन की मिलीभगत के कारण कोई भी अधिकारी इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सैकड़ों ग्रामीणों को इस प्रदूषण से एलर्जी, दमा व खांसी सहित कई बीमारियां हो चुकी हैं। जब तक इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी कार्रवाई नहीं करेंगे, वह हड़ताल से नहीं उठेंगे।

उधर, फैक्टरी प्रबंधन के नवीन अग्रवाल ने आरोपों को निराधार करार दिया है। उन्होंने बताया कि टीमें फैक्टरी की जांच कर चुकी हैं और कोई प्रदूषण नहीं फैलाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed