{"_id":"68dfca92249ab317c0075085","slug":"players-won-in-wrestling-nahan-news-r-19-1-sml1037-611365-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कश्ती में खेमराज, साहिल व शुभम बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कश्ती में खेमराज, साहिल व शुभम बने विजेता
विज्ञापन
दौलतपुर कॉलेज में इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ
प्रदेशभर से 31 कॉलेजों के 130 खिलाड़ी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का शुभारंभ गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने किया। प्रतियोगिता तीन से चार अक्तूबर तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 31 कॉलेजों के 130 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। काॅलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। विधायक राकेश कालिया ने कहा कि वह स्वयं प्रदेश के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी रहे हैं और खेलों में रुचि रखते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज में जल्द बाक्सिंग रिंग बनाने का कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
ये रहे विजेता
57 किलो वर्ग में संजौली काॅलेज के खेमराज, बनीखेत काॅलेज के साहिल कुमार, अंब काॅलेज के शुभम चौहान, सोलन काॅलेज के दीपक, दौलतपुर चौक काॅलेज के विनोद कुमार, नालागढ़ के आदित्य चौधरी, नंद मैनी काॅलेज के अभिषेक, तीसा काॅलेज के रमेश कुमार विजेता रहे। 61 किलो वर्ग में बिलासपुर काॅलेज के अभय ठाकुर, बनीखेत काॅलेज के अभिषेक कुमार, नालागढ़ काॅलेज के कर्म सिंह, ज्वालाजी काॅलेज के अमित कुमार, अंब काॅलेज के अर्णव और ऊना काॅलेज के अविनाश विजेता रहे। वहीं 65 किलो वर्ग में गौतम काॅलेज हमीरपुर के अजय कुमार, बिलासपुर काॅलेज के केशव ठाकुर, नालागढ़ काॅलेज के हरिहर और नूरपुर काॅलेज के अर्जुन, सोलन के रितेश, नगरोटा बगवां काॅलेज के सुजल चौधरी, अंब काॅलेज के नितिन और चंबा काॅलेज के अरुण कुमार विजेता रहे।