फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Parul won the speech and Sania Verma won the essay

Sirmour News: भाषण में पारुल और निबंध में सानिया वर्मा विजेता

Thu, 20 Feb 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Parul won the speech and Sania Verma won the essay
राजगढ़ स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता और स्कूल स्टाफ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। पीएमश्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में बच्चों को नशीले पदार्थों के सेवन के प्रति जागरूक करने के लिए खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य कांता चौहान ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को नशे स दूर रहने के लिए प्रेरित किया। ईको क्लब प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बच्चों को नशे के सेवन के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे से हमारा शारीरिक तथा मानसिक विकास रुक जाता है। हम समाज से अलग हो जाते हैं। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में पारुल सिंह ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय और भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में सानिया वर्मा, अर्पिता व आरुषि, नारा लेखन में नेहा तोमर, निवेदिता व अर्चिता, चित्रकला में समृद्धि, कृति व तीर्थ ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। इस स्पर्धा में पबियाना फागु, मांडियाघाट और राजगढ़ स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed